मैंने माँ के चरणों में भगवान देखा है

मैंने अपनी माँ के चरणों में भगवान को देखा है
अपने सपनों को उसकी आँखों में खिलते सदाबहार देखा है
माँ के हाथों में अपने भविष्य का आकार देखा है
जागते हुए हर सपने को साकार देखा है

हवन की अग्नि में और अजान की ध्वनि में
गुरबाणी की शकल में और बुद्ध की अक्ल में
अंदर बाहर हर जगह उसे विलीन देखा है
मैंने अपनी माँ को कण-कण में देखा है

unnamed

करते हो जिस शांति की कामना हर घड़ी
भरते हो जिस कामयाबी का घड़ा हर घड़ी
उस असीमित दौलत को बंटते अविराम देखा है
मैंने माँ की गोद में प्यार बेशुमार देखा है

लौटते थे जब स्कूल से शाम को
थके हारे बीस किलो वजन तले दबे हुए
उसके गरम खाने में हर ज़ख्म को खुशहाल देखा है
माँ की रोटी में मैंने खुदा का दुलार देखा है

जब होता था बीमार मैं
ताप उसका बढ़ जाता था
मेरी कराहों के साथ
वो आंसू टपकाती थी

उन ठंडी पट्टियों में जागा एक उफान देखा है
उसके सामने हारते हर तूफ़ान देखा है
हारा हूँ जब भी मैं दुनिया से
मैंने अपनी माँ में अटूट निश्चय का प्रमाण देखा है

खो जाता इस धरती का हर लाल
जो तू न होती सँभालने को
डूब जाते गम के समुद्र में
जो तू न होती निकालने को

इस कविता के माध्यम से
मैंने एक पैगाम भेजा है
दुनिया की हर माँ को मैंने
एक साष्टांग प्रणाम भेजा है

Check Out Similar Poems Here:

Maa Ki Yaad Ati Hai

Fire & Ice

Leave a comment

Create a website or blog at WordPress.com

Up ↑